बेंगलुरु में रविवारको खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज हुआ। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इसका उद्घाटन किया। उनके अलावा कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावर चंद गहलोत और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। इन खेलों में देश भर के 189 विश्वविद्यालयों के लगभग 39 सौ पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज ने इन खेलों में शिरकत करने वाले लगभग 39 सौ खिलाडिय़ों के लिए खेलों की शपथ ली।