ग्वालियर।   शहर काे अब बदहाल सड़काें से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। नगर निगम ने इस बार बजट में सड़काें पर विशेष फाेकस किया है। इसके तहत नगर निगम बजट 2022-23 में नवीन सड़काें के निर्माण के लिए 90 कराेड़ का बजट रखा गया है। जबकि बदहाल सड़काें की रिपेयरिंग पर 37 कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर निगम प्रशासक आशीष सक्सेना एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने साेमवार काे बाल भवन में नगर निगम का बजट पेश किया। बजट में 1388 करोड़ 39 लाख 33000 रुपये की आय का प्राविधान किया गया है। जबकि 1368 करोड़ 73 लाख रुपये व्यय का प्राविधान किया है। नगर निगम काे इस वर्ष 327000 का लाभ हाेगा। बजट में 369 करोड़ रुपये का राजस्व वसूली से आय का लक्ष्य रखा गया है। जबकि वर्ष 2021-22 मई में संभावित राजस्व आय 170 करोड़ रुपये रही थी। इस बार नगर निगम शासकीय विभागाें से भी यूजर चार्ज वसूलेगा।

जानें बजट में क्या है खासः

-शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए भवन निर्माण के दाैरान निकलने वाले मलबे एवं वेस्ट मटेरियल से पेवर ब्लाक बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए करीब एक कराेड़ की लागत से केदारपुर में प्लांट शुरू किया जाएगा।

-नवीन सड़काें के निर्माण के लिए 90 कराेड़, रिपेयरिंग के लिए 37 कराेड़ का बजट रखा गया है। 50 किमी के मार्ग काे डस्ट फ्री बनाया जाएगा, 15 कराेड़ में पेवर ब्लाक लगाए जाएंगे।

-निगम की खुली भूमि काे सुरक्षित करने के लिए 5 कराेड़ में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।

-चंबल से पानी लाने का प्राेजेक्ट अमृत याेजना फेज 2 के तहत पूरा किया जाएगा।

-नगर में उद्यानाें काे विकसित करने के लिए 5 कराेड़ का बजट रखा गया है।

-गाेशाला के लिए 20 कराेड़ के बजट का प्रविधान किया गया है।

-रेन बसेरा एवं दीनदयाल रसाेई के संचालन के लिए 2 कराेड़ के बजट का प्राविधान किया गया है।

-फायर टेंडर के लिए 5 कराेड़ का बजट रखा गया है।

-डस्टबिन खरीदने के लिए 1 कराेड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।

-स्वच्छता एवं ठाेस अपशिष्ठ प्रबंधन के अंतर्गत पुराने अपशिष्ट के निस्तारण का प्लांट, मशीनरी एवं सीएनजी प्लांट लगाने के लिए 53 कराेड़ का बजट रखा गया है।

-बायाेचलित शाैचाल के लिए 1 कराेड़ के बजट का प्राविधान किया गया है।