यहां प्रकृति की अनुपम छटा के बीच प्रकृति कर रही महादेव का जलाभिषेक 

बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला

फोटो

बैतूल। भगवान महादेव के निवास स्थान भी निराले हैं। कहीं बर्फीले मैदानों के बीच वे आस्था का केंद्र बनकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं तो कहीं पहाड़ की ऊंची चोटी पर मिलेंगे। देश में कई एेसे प्राचीन मंदिर मिल जाएंगे जहां प्रकृति की अनुपम छटा के बीच भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को दर्शन करने के लिए बुलाते हैं। इसी तरह बैतूल जिले में भी भगवान शंकर के एेसे कई स्थल है जो अद्भुत है। इन्हीं में से एक भीमपुर ब्लाक में भगवान भोलेनाथ का प्रसिद्ध स्थल सुखवान है। सुखवान जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर ग्राम दामजीपुरा में पाट रैय्यत के पास स्थित है। यहां शिवलिंग के रूप में महादेव विराजमान है। सतपुड़ा की वादियां, जंगल और पहाड़ मन को मोहते है। जहां प्रकृति भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रही है।

इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला महाशिवरात्रि पर्व पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिज़र हुसैन के साथ पहुंचे। गुफा में जाकर उन्होंने साथ में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भारत की गंगा जमुनी तहजीब की एक बार फिर मिसाल पेश की। यह स्थल शिव शक्ति धाम के नाम से प्रसिद्ध है। सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच यह स्थान लगभग 250 फिट नीचे है। वर्ष भर भोलेनाथ के शिवलिंग के उपर प्राकृतिक रूप पानी गिरता रहता है। यहां पर शिवरात्रि जैसे पर्व में हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। यहां पर शिवरात्रि के दिन मेला भी लगता है। विशेष रुप से आदिवासी क्षेत्र में यह स्थान होने के कारण आदिवासी लोग इस जगह को बहुत मानते हैं एवं यहां तीर्थ करने आते हैं।

--भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से की मुलाकात--

दर्शनीय स्थल पहुंचने के बाद जिलाध्यक्ष ने पूरी जगह का भ्रमण किया। उन्होंने इस जगह की तारीफ करते हुए कहा कि बैतूल जिले में ऐसे बहुत सारे प्राकृतिक स्थान हैं जहां हमारे देवी देवता विराजमान है। शिवशक्ति धाम सुखवान भी भगवान भोलेनाथ का एक प्राकृतिक स्थान है और सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच स्थित है। ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष से इस स्थान पर बिजली की मांग को लेकर भी बात रखी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस जगह पर बिजली पहुंच जाए तो इसका और सौंदर्यीकरण हो सकता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन भी इस जगह को देखकर बहुत खुश हुए। भाजपा पदाधिकारियों के साथ में मंडल अध्यक्ष भूरा यादव, मंडल विस्तारक डॉ.महेंद्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील अड़लक, मंडल महामंत्री लवकेश मोरसे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर चौहान, राजा सूर्यवंशी, कुंवर जामुनकर, कृष्णा यादव, श्याम यादव, संतोष यादव, शिवा कवडे, डॉ बंगाली एवं दामजीपुरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।