बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा महाशिवरात्रि के मौके पर शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। असल में देसी गर्ल अपने पति निक जोनस संग महाशिवरात्रि का त्योहार मना रही हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भीनसाझा की हैं। तस्वीरों में प्रियंका निक संग महादेव की शरण में बैठी नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के इंस्टा स्टोरी सेक्शन में दो तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह निक जोनस संग लॉस एंजिल्स में अपने घर पर पूजा करती दिख रही हैं। तस्वीर में भगवान शिव की बड़ी सी मूर्ति के सामने प्रियंका निक जोनस के बगल में फर्श पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई हैं और उन्होंने अपने सर को दुपट्टे से ढका हुआ है। वहीं निक ऑफ व्हाइट एथनिक वियर में नजर आए। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने हिंदी में लिखा, "महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।" इसके साथ ही प्रियंका ने यह भी लिखा, "हर हर महादेव! सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। ओम नमः शिवाय।" एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में निक को भी टैग किया।