भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन के बाद एक ऐतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना की। MS  धोनी रांची स्थित 700 साल पुराने देवरी माता के मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा की। देवरी माता के मंदिर में MS धोनी सोमवार की दोपहर को पहुंचे थे और वहां उन्होंने दुर्गा माता के दर्शन किए और फिर पंडितों के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। 

MS धोनी का देवरी मंदिर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। MS धोनी आईपीएल 2022 से पहले यहां आए हैं और उन्होंने नए सत्र के लिए पूजा की है।  ये पुराना काफी पुराना है और यहां मां दुर्गा की ऐतिहासिक मूर्ति है। आमतौर पर दुर्गा के 8 हाथ सभी मूर्तियों में देखे जाते हैं, लेकिन इसकी खास बात ये है कि काली माता के 16 हाथ हैं। MS धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और वे घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं।