गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए बहादुरी दिखाने वाले 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक 2021 से सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने 51 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। 16 लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, आठ लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 31 लोगों को जीवन रक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें से पांच लोगों को मरणोपरंत यह सम्मान दिया जा रहा है।

अशोक चक्र की शाखा है जीवन रक्षा पदक पुरस्कार

आपको बता दें कि जीवन रक्षा पदक पुरस्कार अशोक चक्र की एक शाखा है। जैसा कि इसके नाम से पता चल रहा है कि जीवन रक्षा पदक किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा में सराहनीय काम करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। पानी में डूबने, दुर्घटना, आग की घटनाएं, बिजली का झटका, प्राकृतिक आपदाएं, सड़क और बचाव अभियान जैसे मामलों में व्यक्ति की जान बचाने में योगदान देने वाले व्यक्ति को पदक दिया जाता है। मंत्रालय की ओर से जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार तीन श्रेणियों- सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक के तौर पर दिए जाते हैं। किसी व्यक्ति के मरणोपरांत भी यह पुरस्कार दिया जा सकता है।