एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका का आज (11 जनवरी) पहला बर्थडे है। इस खास मौके पर विराट-अनुष्का के फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वामिका के 1 साल की होने पर बधाई दे रहे हैं। हैशटैग 'हैप्पी बर्थडे वामिका' भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा ने भी स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी भांजी को बर्थडे विश किया है।

हैप्पी ग्रोइंग अप किडो- मामा कर्णेश शर्मा ने वामिका की विराट और अनुष्का के साथ की कुछ फोटोज का एक कोलाज शेयर कर लिखा, "हैप्पी ग्रोइंग अप किडो। सबसे अच्छे माता-पिता के लिए और भी बहुत सारी यादें-अनुष्का शर्मा-विराट कोहली।" कर्णेश ने अपनी पोस्ट में केक, हार्ट और पार्टी वाली कई सारी इमोजी बनाकर वामिका को बर्थडे विश करने के साथ खूब सारा प्यार दिया है। कर्णेश ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वामिका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

पिछले साल 11 जनवरी को हुआ था वामिका का जन्म- अनुष्का और विराट की बेटी वामिका का जन्म पिछले साल 11 जनवरी 2021 को हुआ था। तब से अभी तक दोनों ने अपनी बेटी की प्राइवेसी का खास ख्याल रखा हुआ है। कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस नन्ही वामिका की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। वामिका के बर्थडे पर फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विराट-अनुष्का को बधाई दे रहे हैं और उनकी बेटी को विश के साथ-साथ प्यार और ब्लेसिंग्स भी दे रहे हैं।